उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी तक प्रदेशभर में चटख धूप खिली रहेगी, जिससे मैदानों से लेकर पहाड़ तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल कम हुआ है, जिससे आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 16 फरवरी से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि 16 फरवरी से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 17 फरवरी को भी इन इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।