उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह में अब ठंड महसूस होने लगी है। ऊपरी पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज 8 और 9 अक्टूबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का सिलसिला अब थम जाएगा और अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। यानी फिलहाल राज्य के लोगों को भारी बारिश और बर्फबारी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने‌ के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।