उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में मई में ठंडक का अहसास, बारिश और गरज-चमक के साथ बदला मौसम का मिजाज

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बरकरार है। पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है। ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बौछारें पड़ने, अंधड़ और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज मई को पहाड़ी क्षेत्रों में बहुत हल्की बारिश की संभावना है, जबकि राज्य के अधिकांश अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 9 और 10 मई को भी केवल कुछ ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, शेष क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।