उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले देख लें वैदर अपडेट

सितंबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब सितंबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लगेगा।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज भी बारिश का क्रम बना रहेगा। अधिकांश क्षेत्रों में तेज वर्षा की संभावना है। भारी वर्षा को लेकर आज भी राज्य के छह जनपदों में चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिले में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते रविवार को सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। आज भारी बारिश के आसार हैं।