उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया यह मौसम पूर्वानुमान, जानें 31 मार्च तक कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार है जबकि मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम, तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा, गरज के साथ बारिश अथवा 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। विभाग ने किसी भी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 31 मार्च तक प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। बीच-बीच में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।