उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया वैदर अपडेट, भारी बारिश को लेकर येलो और रेड अलर्ट जारी

अगस्त का महीना है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। ऐसे में बारिश और धूप का दौर बना हुआ है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में आज मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज 23 को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कहा, इन तीन दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है। वहीं, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहें और बारिश का दौर जारी रहा। आज बारिश के आसार हैं।