उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग की चेतावनी, आज इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत चार जिलों में ओलावृष्टि व अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।