नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक दिनभर धूप खिल रही है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह में मौसम के मिजाज में अधिक परिवर्तन के आसार नहीं है। हालांकि, न्यूनतम पारे में गिरावट आ सकती है। पहाड़ों में पाले का प्रकोप बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अगले दो-तीन दिन में पारे में मामूली गिरावट आ सकती है। जिससे कहीं-कहीं कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।