उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून की दस्तक: इन 5 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, भारी बारिश का अनुमान

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को उत्तराखंड के सभी हिस्सों में पहुंच गया जबकि मौसम विभाग ने आज शुक्रवार के लिए देहरादून सहित पांच जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल एवं बागेश्वर जिलों में आज शुक्रवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों मे कहीं-कहीं भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है ।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।