अक्टूबर शुरू हो गया है। वहीं उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव जारी है। साथ ही मौसम भी बदलने लगा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड से मानसून बुधवार को विदा हो गया है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। अब मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रह सकती है, लेकिन सुबह-शाम पारे में गिरावट आने के आसार हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
आज अल्मोड़ा में मौसम सामान्य रह सकता है। हवा के भी आसार जताएं गए हैं।