उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में जल्द दस्तक देगा मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत, आज इन जिलों में बारिश के आसार

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी बनी हुई है, जबकि पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से बदलते मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग की माने तो जल्दी मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है, जिसके बाद प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। फिलहाल मानसून बिहार से आगे बढ़ते हुए अगले तीन से चार दिनों में उत्तर प्रदेश को कवर करते हुए उत्तराखंड में पहुंच सकता है। आज मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिथौरागढ़ और बागेश्वर में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है जबकि अन्य पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।