जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी और अल्मोड़ा आदि जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती है। वहीं झमाझम बारिश के साथ जल्दी उत्तराखंड में मॉनसून का प्रभाव दिख सकता है। अभी तक उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में प्री-मानसून बारिश सामान्य से कुछ अधिक हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून उत्तराखंड पहुंचने तक अगले दो दिन में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश में तेजी आएगी।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में भी बदलाव जारी है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है।