नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौस
प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक तेज धूप खिल रही है। जिससे दिन में तपिश बनी हुई है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और घाटी वाले क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रह सकता है। अधिकतम तापमान सामान्य या उससे अधिक बना रहने की संभावना है। फिलहाल मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।