जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और हवाओं के साथ तेज बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने का येलो अलर्ट है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।