सितंबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब सितंबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लगेगा।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत में आज और 14 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही पहाड़ों में भारी बारिश और बिजली चमकने के आसार जताए है। वहीं मैदानों में भी मौसम में बदलाव के आसार हैं। हल्की बारिश की संभावना जताई है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते बुधवार को सुबह से धूप रहीं। आज भारी बारिश के आसार हैं।