सितंबर का महीना है। उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव जारी है। गर्मी के साथ मौसम भी बदलने लगा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज गुरूवार को बागेश्वर में भारी से भारी वर्षा हो सकती हे। उत्तराखंड में मानसून अब अंतिम चरण में है, लेकिन विदाई से पहले राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम अपना तेवर दिखाएगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बुधवार को मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने 15 सितंबर तक भारी से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 12 और 13 सितंबर को प्रदेशभर में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड और आरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तेज गर्जना के साथ भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। आवश्यक न हो तो यात्रा करने से भी बचें।
जानें अल्मोड़ा जिले का मौसम
आज अल्मोड़ा जिले में बारिश के हल्के आसार नजर आ रहें हैं। आज धूप के साथ हल्की बारिश हो सकती है।