उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में मौसम को लेकर भविष्यवाणी, जानें मौसम को लेकर यह अपडेट

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लग गया है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून के बाद मौसम का मिजाज बदल चुका है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम ने करवट ली है। देहरादून, ऊधमसिंह नगर और अन्य मैदानी क्षेत्रों में हल्की गुलाबी ठंड का अनुभव हो रहा है‌। हालांकि दिन में धूप खिली हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों में प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे ठंडक में वृद्धि होगी।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।