उत्तराखंड मौसम अपडेट: फिर वापस आ रहे है बारिश के दिन, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सितंबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब सितंबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लगेगा।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के पांच जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। जिसमें बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल चम्पावत जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने भारी बारिश का एक से दो दौर देखने को मिल सकते हैं। जिसके चलते विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आईएमडी ने राज्य के मैदानी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रहने के साथ मौसम के शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते सोमवार को सुबह से धूप रहीं। आज धूप के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।