अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश और बाढ़ की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। आज 15 अगस्त को मानसून के ऐसे ही तल्ख तेवर बरकरार रहने का अनुमान है। इस दिन देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 16 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर व चंपावत जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ बाढ़ का रेड अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जैसे जिले इस बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा, देवप्रयाग, डोईवाला, रुड़की, लक्सर, चकराता, रामनगर और इनके आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में अति भारी बारिश का अनुमान जताया है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव जारी है।