उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बढ़ी कड़ाके की ठंड, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के सभी जनपदों में आज मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 2 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है जबकि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह के शुष्क मौसम के बने रहने की संभावना जताई है। इस बीच कई जिलों में सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ने की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम परिवर्तन के आसार नहीं हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। लेकिन पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।