मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में पहाड़ों पर वर्षा का क्रम जारी है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ रही हैं। शेष मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 33 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात के आसार हैं। देहरादून में आंशिक बादल छाने से लेकर मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिली रहने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।