June 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड मौसम अपडेट: भीषण गर्मी से हाल बेहाल, इन चार जिलों में बारिश की संभावना, मैदानों में लू की चेतावनी

जून का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेशभर में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। केवल पर्वतीय जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। आसपास के निचले इलाकों में 30 से 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है और बिजली चमकने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।