सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मानसून के बारिश का दौर थमा तो सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पर्वतीय इलाकों में लोगों ने भले ही धूप निकलने पर राहत की सांस ली हो, लेकिन मैदानी इलाकों में चटक धूप निकलने से लोगों का हाल बुरा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी है। इसका असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि देहरादून सहित सात जिलों में हल्की बौछार पढ़ने के आसान है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ ही देहरादून में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में हल्की बारिश होने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।