सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है, जिससे पारे में भारी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, नैनीताल समेत छह जिलों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा के आसार हैं। जिसमें आज नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शेष जिलों में धूप खिली रहने का अनुमान है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।