उत्तराखंड मौसम अपडेट: तापमान में आई गिरावट, ओलावृष्टि व अंधड़ की चेतावनी, जारी हुआ अलर्ट

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक दो दिन प्रदेश में ओलावृष्टि व तीव्र वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने व अंधड़ चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में आज भी मौसम के तेवर तल्ख रह सकते हैं। पहाड़ से मैदान तक बादलों के छाये रहने और वर्षा-ओलावृष्टि की आशंका है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।