उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ से लेकर मैदानों तक तापमान में वृद्धि, बढ़ने लगी तपिश, जानें वैदर रिपोर्ट

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में इस साल फरवरी के महीने में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। लंबे वक्त से बारिश की कमी और शुष्क मौसम के चलते राज्यभर के तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। फिलहाल राज्य में दूर-दूर तक बारिश होने के आसार नहीं हैं। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि आज (शनिवार) राज्य के तमाम जिलों का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देहरादून में मुख्यतः आसमान साफ रहेगा जबकि सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।