मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन कम हो गयी हैं। दोपहर में चटख धूप के साथ गर्मी का एहसास हो रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। हालांकि उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों से चटख गर्मी पड़ रही है।
अल्मोड़ा का आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहने के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।