फरवरी का महीना है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम के करवट लेने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद पारा गिर गया है। बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान लुढ़कने से ठिठुरन भी बढ़ी है। आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। इसके अलावा कोहरा छाए रहने से ठिठुरन बढ़ेगी।
अल्मोड़ा का आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ धूप के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।