उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक यह चेतावनी जारी

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 23 जनवरी से 27 जनवरी तक राज्यभर में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज रहेंगी। मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी हिमपात की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात की प्रबल संभावना है। वहीं 2300 मीटर तक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फ गिर सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।