उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम ने बदली करवट, आज इन जिलों में बारिश, बर्फबारी के साथ कोहरे का अलर्ट

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में आज भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जनपदों में शीतदिवस से भी भीषण शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में अब तक बारिश और बराबरी ना होने के कारण सूखी ठंड भी परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दो से चार दिन बाद पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है जबकि निचले इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। आज भी उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी में कहीं-कहीं आज भी कोहरे का येलो अलर्ट है। जबकि कुछ हिस्सों में शीत दिवस से भी भीषण शीत दिवस की स्थिति रहेगी।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।