जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज तीन और चार जनवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद पांच जनवरी को एक बार फिर मौसम बदल सकता है। छह और सात जनवरी को दोबारा मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। 5 जनवरी को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। 6 और 7 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।