जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर के साथ ही नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून कि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले महीनों में शुष्क मौसम का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ की लंबे समय तक सक्रियता न होना रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल अगले 3 महीने तक बारिश सामान्य से कम रह सकती है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।