जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में ठंड बढ़ेगी, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी साफ दिखाई देगा। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।