उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की यह चेतावनी

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते दिन के वक्त चटक धूप निकल रही है और ठंड का एहसास कम हो रहा है, लेकिन सुबह और शाम के वक्त राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार (20 दिसंबर) तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन रविवार (21 दिसंबर) से पर्वतीय जिलों में बदलाव के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। यदि ऐसा होता है, तो इससे न केवल ठंड बढ़ेगी, बल्कि हवा की सेहत में भी कुछ सुधार आने की उम्मीद की जा रही है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।