दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर राज्य के मैदानी इलाके घने कोहरे और ‘शीत दिवस’ की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में चटक धूप खिली हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने इस बदले हुए मौसम को देखते हुए राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से 30 और 31 दिसंबर के आसपास उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।