जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम ने अब चिंता बढ़ा दी है। जहां सर्दियों में बर्फबारी और बारिश सामान्य मानी जाती है, वहीं इस बार मौसम का यह रुख असामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी से कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 जनवरी से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के कुछ स्थानों के साथ चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जताए गए हैं, जबकि मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।