उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में बदलेगा मौसम, आज पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। प्रदेश में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते सूखे जैसे हालात बन गए हैं। 2 दिन बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के सभी जनपदों में आज मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। आज शुष्क मौसम के बावजूद ठंड का प्रकोप रहेगा। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में भी पाला पड़ने से परेशानियां हो सकती हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।