उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर में कोहरे की समस्या बनी है। दिन के समय तेज धूप निकलने से राहत है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी जिलों के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिस कारण 14 जनवरी तक बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं जताई गई है। आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क बना रह सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।