उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में होगा बदलाव, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

नवंबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में पशुओं को खुले स्थानों पर न बांधें।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। दोपहर में ठंड हवाएँ चलने के आसार हैं। वही सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।