उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है‌। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 14 अप्रैल के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। आज उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बिगड़ा रहेगा। खास तौर पर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।‌ इन इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।