दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बीते रविवार रात बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश से प्रदेशभर में ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने आज बुधवार को भी शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 13 में से 11 जिलों में शीतलहर पर येलो अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार और उधमसिंहनगर जिले को छोड़कर अन्य जिलों में ठंड का प्रकोप रहेगा। हालांकि, अब प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।