मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी प्रकार बदला हुआ रहेगा। सभी जनपदों बादल छाये रहने की संभावना है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने, ओलावृष्टि के साथ तेज वर्षा होने की भी संभावना है। आज सात एवं आठ मई को उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा, 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलते और ओलावृष्टि होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।