उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम ने बदली करवट, इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

मई का महीना शुरू हो गया है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज शुक्रवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी अगले कुछ दिनों तक तेज़ हवाएं, ओलावृष्टि और बारिश देखने को मिल सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।