उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम ने बदली करवट, ठंड में इजाफा, मौसम विभाग ने जारी किया मौसम का पूर्वानुमान

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी खासी बर्फबारी हुई है और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड भी लौट आई है। वहीं मौसम विभाग ने एक व दो फरवरी एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले पश्चिमी विक्षोभ को लेकर भी चेतावनी जारी की है। डॉ. तोमर के अनुसार, 30 और 31 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में सक्रिय होगा, इसका असर 31 जनवरी की रात से दिखना शुरू हो जाएगा। राज्य में 1 और 2 फरवरी को इसका प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। इस दौरान राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।