उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, जानें मौसम का पूर्वानुमान

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में निचले इलाकों में मौसम शुष्क हो गया है और तेज धूप खिलने लगी है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।