उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क होने के साथ चटख धूप खिल रही है, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।