उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में बदला मौसम, पहाड़ में पाल, मैदानों में कोहरे को अलर्ट, जानें मौसम पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम इन दिनों पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक दिनभर धूप खिली रहती है, लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट से सुबह-शाम सर्दी तेज हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन में तापमान में और कमी आ सकती है, जिससे कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। पहाड़ों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाने के आसार हैं। आज भी मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।