अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के सात जिलों में ओलावृष्टि, अंधड़ और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अन्य जिलों में भी गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही कहीं-कहीं 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शेष जिलों में भी गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की आशंका है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।