दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आजकल दिन में धूप लोगों को राहत दे रही है, लेकिन सुबह व रात में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। अब मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को पर्वतीय जिलों में मौसम के करवट लेने का अनुमान जताया है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 3200 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हिमपात होने के आसार हैं। इससे पहाड़ों में ठंड और बढ़ सकती है। राज्य के मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।