फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज से उत्तराखंड में मौसम बदलने की संभावना जताई है। ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर बारिश-बर्फबारी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैंखासकर 3000 हजार से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आज 19 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। जबकि 20 से 22 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।